फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, पुलिस ने नौ युवकों को हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 04:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali Crime: वैशाली में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर नौ युवकों को गिरफ्तार किया। एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और एक मिस फायर गोली बरामद हुई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की और अवैध हथियार के साथ नौ युवकों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

 
छापेमारी का पूरा घटनाक्रम
थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि सूचना मिली थी कि राघोपुर पूर्वी स्थित मंगल राय के घर पर उनके पुत्र कुंदन कुमार द्वारा कुछ युवकों के साथ बर्थडे पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसमें अवैध हथियार से फायरिंग हो रही है। इसके बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घर की घेराबंदी की गई और पहली मंजिल पर मौजूद नौ युवकों को पकड़ा गया।
 
तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान किसी ने फायरिंग की जिम्मेदारी नहीं ली। नाम पूछने पर युवकों ने अपनी पहचान विकास कुमार, दिलीप कुमार, अजय राय, नरेश पोद्दार, रिंटू कुमार, अनिल कुमार, राजगीर कुमार, सुजीत कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में बताई। तलाशी के दौरान विकास कुमार के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसे अनलोड करने पर खाली पाया गया। साथ ही एक पैकेट से छह जिंदा कारतूस और एक मिस फायर कारतूस भी मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्णिया गैंगरेप को लेकर नीतीश सरकार पर भड़के सांसद पप्पू यादव: लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा?
 
कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी
बरामद हथियार और कारतूस के संबंध में वैध कागजात मांगे जाने पर विकास कुमार कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सभी नौ युवकों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
किन आरोपों में दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अवैध हथियार रखने, हर्ष फायरिंग करने और शांति भंग करने के आरोप में मंगल राय और कुंदन कुमार के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद देसी कट्टा, छह कारतूस और मिस फायर गोली को जब्त कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें