प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने करवाई शादी, खुद बन गए बराती।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की पकड़ौआ शादी कराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। दोनों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें कांटी नगर परिषद क्षेत्र के नरसंडा स्थित राम जानकी मंदिर ले जाकर शादी करवा दी।
दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिलते थे
ग्रामीणों ने बताया कि युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिलते थे और इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों को पहले से थी। हाल ही में जब दोनों को साथ देखा गया, तो गांव वालों ने मौके पर ही पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- Uranium in Breast Milk : मां के दूध में यूरेनियम; अमृत में जहर ढूंढने वाले डॉक्टरों की टीम ने क्या-क्या बताया?
ग्रामीण खुद बन गए बराती
इसके बाद ग्रामीण बाराती बन गए और मंदिर में पंडित बुलाकर विधि-विधान से शादी करवाई गई। घंटों तक चले इस विवाह कार्यक्रम की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अब दोनों को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया गया है और वे साथ में अपना जीवन व्यतीत करेंगे।