फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahi Litchi: अब शाही लीची महज 10 मिनट में पहुंचेगी आपके घर, संघ और ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के बीच पहल तेज

Wed, 30 Apr 2025 06:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Shahi Litchi: मुजफ्फरपुर की शाही लीची अपने स्वाद के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। अब यह लीची अपनी अब एक नई पहचान बनाने जा रही है। मुशहरी स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में एक ऑनलाइन ब्लिंकिट डिलीवरी कंपनी के मार्केटिंग हेड ने इसको लेकर बिहार लीची एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ बैठक की।
विज्ञापन
लीची का पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी खास मिठास और सुगंध के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध शाही लीची अब चंद मिनट में आपके घर पर पहुंच जाएगी। यह पहल सबसे तेज डिलीवरी करने वाली ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट देगी।हाल में इस कंपनी और बिहार लीची उत्पादक संघ के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद अब यह देश के महानगर और सुदूर क्षेत्र के दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद चेन्नई जैसे महानगर में भेजी जाएगी। अब इसके ऑर्डर करने के 10 मिनट के अंदर ब्लिंकिट से आपके घर पर पहुंचा देगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रसिद्ध शाही लीची देश भर के कोने-कोने में पहुंचाने की बड़ी योजना है और इसको पहुंचाने के काम में यह और भी तेजी से पहुंचेगी। अब एक ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने बिहार के मुजफ्फरपुर से लीची की सीधी खरीदारी और त्वरित डिलीवरी की योजना बनाई है। पहली बार ब्लिंकिट इस सीजन में ऑर्डर करने के 10 मिनट के भीतर घर तक ताजा लीची पहुंचाने की सुविधा शुरू को करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार की जातिगत गणना का आंकड़ा हो जाएगा बर्बाद? कैसे अलग होगी केंद्र की जातीय जनगणना
विज्ञापन


ब्लिंकिट और बिहार लीची उत्पादक संघ के बीच में जिले के मुशहरी में स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में बैठक के बाद अब निर्णय लिया है। आपको बता दें कि इस बैठक में इंडिया मार्केटिंग हेड सार्थक जैन के साथ में बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह के अलावा एक्सपोर्ट कंपनी के दीपक मिश्रा और ब्लिंकिट के सागर कुमार कृष्ण गोपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बिहार लीची उत्पादक संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

अच्छी पहल गुणवत्ता और समय पर उपलब्ध करवाने पर रहेगा जोर : संघ
अब बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया है कि महानगरों में मुजफ्फरपुर की शाही लीची की मिठास पहुंचेगी। ऑनलाइन डिलीवरी ब्लिंकिट ने अब इस साल मुजफ्फरपुर जिले के अलावा दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद समेत अन्य बड़े शहरों में भी लीची भेजेगा। हर दिन 10 से 12 टन लीची खरीदारी कर विभिन्न महानगरों में सप्लाई करेगा। अब यह इसके लिए दरभंगा और पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट मोड में लीची की खेप भेजी जाएगी। अब मई के प्रथम सप्ताह में यह कंपनी ब्लिंकिट के अधिकारियों का जिले में दौरा प्रस्तावित है। उसके साथ ही अब तक की बैठक भी बेहद सकारात्मक रहा है।

यह भी पढ़ें: मिथिला और मगध संस्कृति को एक करने के लिए निकाली 70 किमी लंबी यात्रा, आठ साल से हो रहा आयोजन

पूरे राज्य में कुल 32 हजार हेक्टेयर में लीची की खेती
आपको बता दें कि पूरे बिहार में करीब 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लीची की खेती होती है और जिससे लगभग तीन लाख टन लीची का ये उत्पादन होता है। मुजफ्फरपुर जिले में अकेले 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लीची की पैदावार होती है और यहां हर साल एक लाख टन लीची का उत्पादन होता है। आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले की शाही लीची को जीआई टैग भी मिला हुआ है, जिससे इसकी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत हुई है और इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें