फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ठंड का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब

Sat, 10 Jan 2026 11:40 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में लगातार पड़ रही ठंड ने आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया है। पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में पिछले कई दिनों से भीषण ठंड का प्रभाव जारी है। लगातार पड़ रही ठंड ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है और बताया कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

जिले में शीतलहर बनी हुई है, जिससे आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। ठंड के कारण लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर दिख रहा है। एक ओर जहां इस ठंड के चलते सड़कों पर आवागमन कम हुआ है, वहीं वाहनों की गति पर भी नियंत्रण देखने को मिल रहा है। शहर के हर हिस्से में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों में दुबके हुए हैं।

ठंड से बचाव के लिए आम लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी ठंड को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बढ़ती ठंड के मद्देनजर प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों को अगले आदेश तक रोक दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  यौन शोषण का आरोपी फिर मांग रहा दो लाख रुपये, मुजफ्फरपुर में इंसाफ के लिए भटकती रही पीड़िता
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के पीछे पछुआ हवाओं और धूप न खिलने का बड़ा कारण है। इस स्थिति के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धूप न खिलने के कारण तापमान में लगातार कमी और ठंड में वृद्धि हो रही है। जिले का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस बार की ठंड ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें