फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: रैपिडो चालक को लूटकर गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बाइक और 15,000 लेकर भागे बदमाश

Thu, 07 Aug 2025 09:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

जिले के कांटी थाना क्षेत्र में लूट के दौरान रैपिडो चालक को गोली मारने की वारदात सामने आई है। घटना थाना क्षेत्र के लालू-राबड़ी मोड़ के पास बुधवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रैपिडो चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शिवहर थाना क्षेत्र के थाना रोड निवासी मोहम्मद शाहनवाज हुसैन (29 वर्ष) पटना से देर रात करीब 1 बजे घर के लिए निकला था। रास्ते में कांटी थाना क्षेत्र के लालू-राबड़ी मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और बाइक व पैसे की मांग की। विरोध करने पर अपराधियों ने शाहनवाज पर फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली उसकी दाहिनी जांघ में लगी, जिससे घायल शाहनवाज सड़क पर गिर पड़ा और अपराधी उसकी बाइक और करीब 15 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Murder Case : किराना व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, दोस्तों को बनाया आरोपी; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि लूटी गई राशि कितनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और घटना ने जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें