फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला एक जवान घायल, इकाले में अफरा-तफरी; जानें कैसे बढ़ गया विवाद?

Mon, 20 Oct 2025 08:32 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: जाम हटाने गई पुलिस खुद झाम में फंस गई। उन पर हमला किया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक रोड से जवाहरलाल रोड जाने वाली सड़क पर रविवार देर शाम की बताई जा रही है। दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार में भारी भीड़ थी, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमले के बाद बाजार में मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में दिवाली की पूर्व संध्या पर लगी जाम को हटाने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस जवान घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कई पुलिस वाहन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक रोड से जवाहरलाल रोड जाने वाली सड़क पर रविवार देर शाम की बताई जा रही है। दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार में भारी भीड़ थी, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। आम लोगों को परेशान होते देख जाम हटाने के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई

विज्ञापन

पुलिसकर्मी जब लोगों से अपनी गाड़ियां सड़क किनारे करने की अपील कर रहे थे, तभी कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिस जवान घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- Bihar: भाजपा के आरके सिंह ने सम्राट, अनंत समेत इन प्रत्याशियों के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- इन्हें वोट न दें
विज्ञापन
विज्ञापन


'पुलिस का व्यवहार आक्रामक था'
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति संभाली। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस का व्यवहार आक्रामक था, जिससे स्थिति बिगड़ी। वहीं घायल पुलिसकर्मी का कहना है कि वह केवल वाहनों को हटाने की अपील कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया।

हमला करने वाले में से एक व्यक्ति के आर्मी का जवान होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें