फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का खून: बुजुर्ग पिता के सीने पर बेटे ने दाग दीं पांच गोलियां, पड़ोसी ने दिया साथ; जानें मामला

Sat, 09 Nov 2024 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 65 वर्षीय हरिहर भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि मृतक के छोटे बेटे ने अपने पड़ोसी अरुण कुमार के साथ मिलकर इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया। घटना के पीछे संपत्ति को लेकर पूर्व का विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, हरिहर भगत पोल्ट्री फार्म के संचालक थे। घटना के वक्त वह अपने पोल्ट्री फार्म के बाहर खड़े थे, तभी छोटे बेटे बालेंद्र भगत और पड़ोसी अरुण कुमार ने मिलकर उन पर पांच गोलियां दाग दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
मृतक के मंझले बेटे ने पुलिस को बताया कि उनका भाई बालेंद्र भगत और पड़ोसी अरुण कुमार ने मिलकर हत्या की है। वे लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर परिवार के अन्य सदस्य से नाराज थे। इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी और हरिहर भगत को धमकियां दी जाती थीं। दो साल पहले एक बार उनके पिता का हाथ भी तोड़ दिया गया था। मंझले बेटे के मुताबिक, आज सुबह उनके पिता को पोल्ट्री फार्म पर बुलाया गया, जहां दोनों ने मिलकर उन्हें गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन

 
ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने घटना को लेकर बताया कि हत्या का कारण परिवार के भीतर का विवाद था, जिसमें मृतक के छोटे बेटे और पड़ोसी का नाम सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें