फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में घर के पास बने बथान में छिपाई गई 10 लाख से ज्यादा की अवैध शराब बरामद, कारोबारी फरार

Sun, 27 Oct 2024 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके तहत यह अवैध शराब जब्त की गई। हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बथान से बरामद की अवैध शराब की बड़ी खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तुर्की थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापामारी में पुलिस ने घर के पास बने एक बथान से 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की शराब जब्त की। तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके से शराब कारोबारी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
शराब छिपाने का ठिकाना
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अवैध शराब की खेप को छिपाने के लिए बथान में रखा गया था, जिसे फूस से ढका गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी खेप को जब्त कर लिया। छिपाने का यह ठिकाना शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। छापामारी के दौरान कारोबारी फरार हो गया, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन

 
शराब के विभिन्न ब्रांड्स बरामद
पुलिस ने जब्त की गई शराब में विभिन्न ब्रांड्स की बोतलें पाई हैं, जो अवैध तरीके से मंगवाई गईं थी। पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसके लिए वितरित किया जा रहा था।
विज्ञापन



 
तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके तहत यह अवैध शराब जब्त की गई। हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की संभावना जताई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें