मेयर निर्मला देवी साहू ने अपने हाथ में झाड़ू लेकर शहर में सफाई अभियान चलाया
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर नगर निगम मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी साहू ने अपने हाथ में झाड़ू लेकर शहर में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान का आयोजन नगर निगम के श्रम दान कार्यक्रम के तहत किया गया। मेयर निर्मला देवी साहू ने खुद सफाई करते हुए आम लोगों से अपील की कि वे भी अपने शहर को साफ-सुथरा बनाने में योगदान दें। सैकड़ों लोगों ने मिलकर इस सफाई अभियान को सफल बनाया।
श्रमदान से स्वच्छता का संदेश