फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बड़ी कंपनियों के नाम चल रहे नकली मोबिल ऑयल के धंधे का भंडाफोड़, दो आरोपियों से हिरासत में पूछताछ जारी

Sat, 01 Jun 2024 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल से एक टीम आई थी जो डुप्लीकेट ऑयल की जांच करती है। उसकी  सूचना पर गोला रोड स्थित एक दुकान और एक गोदाम से भारी मात्रा में डुप्लीकेट ऑयल जब्त किया गया है, जिसके डिब्बों की गिनती की जा रही है। दो आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
लाखों रुपये की कीमत का नकली मोबिल ऑयल जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में देशी-विदेशी कई बड़ी कंपनियों के नाम पर चल रहे नकली मोबिल ऑयल बनाने का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में की गई छापामारी में यूरिया स्टीकर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बनाए गए डब्बे और अन्य सामग्री जब्त की गई है। नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट रोड में कार्रवाई की गई है, जिसमें करीब 15 लाख रुपये से अधिक की बाजार की कीमत वाला पैक्ड नकली मोबिल जब्त किया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले में देर शाम कार्रवाई में डुप्लीकेट मोबिल ऑयल बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें कई नामी गिरामी कंपनियों के ब्रांड गल्फ ऑयल, टाटा ऑयल और बाजाज और TVS मोटर कंपनी का नकली मोबिल ऑयल शामिल है। नगर थाना पुलिस ने छापामारी कर इसे जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस दौरान मोबिल की रिफिल करने वाली सामग्री भी जब्त की गई है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल से आई एक कंपनी टीम की सूचना पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड की एक दुकान और उसके एक गोदाम में छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में कई नामी गिरामी कंपनियों का डुप्लीकेट मोबिल ऑयल जब्त किया गया है। फिलहाल मोबिल ऑयल के डिब्बों की गिनती की जा रही है। उसके बाद उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, नगर थाना पुलिस दुकानदार और उसके कर्मचारी को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन

 
नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि बंगाल से एक टीम आई थी जो डुप्लीकेट ऑयल की जांच करती है। उसको एक सूचना मिली थी गोला रोड स्थित एक दुकान और एक गोदाम में भारी मात्रा में डुप्लीकेट ऑयल है। उसके बाद नगर थाना पुलिस ने कंपनी को सहयोग करते हुए भारी मात्रा में ऑयल जब्त किया, जिसके डिब्बों की गिनती की जा रही है। जब्त मोबिल ऑयल कई ब्रांडेड कंपनियों का है, जिसकी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें