फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लापता एमआर का शव गंडक नदी से बरामद, शरीर पर मिले कई जख्म; हत्या की आशंका

Sat, 08 Feb 2025 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि एक शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है, जिसकी पहचान राहुल राज के रूप में हुई है। वह अपने घर से गायब थे। शव पर चोट के जख्म पाए गए थे। आशंका है कि उनकी पिटाई की गई और शव को पानी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
मृतक राहुल राज (फाइल फोटो), बूढ़ी गंडक से मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके के शेखपुर ढाब इलाके से चार दिन पहले रात में घर से गायब हुए एमआर का शव शनिवार को बूढ़ी गंडक से बरामद किया गया है। एमआर की पहचान कामेश्वर सिंह के बेटे राहुल राज (38) के रूप में हुई थी। उसके गायब होने के बाद से ही उसकी खोज की जा रही थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, राहुल राज अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले और फिर नहीं लौटे। लेकिन आज शनिवार को राहुल का शव बूढ़ी गंडक नदी में मिला। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है और चीख पुकार मची हुई है।
 
वहीं, इस घटना को लेकर एमआर राहुल राज के परिजनों ने कहा कि हमें पहले से ही आशंका थी कि राहुल को बुलाकर उसकी हत्या करके पानी में फेंक दिया गया है। राहुल उस दिन घर आया था और पिताजी को खाना देने के बाद बाहर चला गया था। बताया जा रहा है कि वह एक किराना दुकान के पास दस मिनट रुका था, उसके बाद अखाड़ाघाट पुल की तरफ गया और फिर लौटा नहीं। परिजनों ने बताया उसका कुछ लेन-देन का भी विवाद था और उसको मोबाइल फोन पर धमकी भी दी जाती थी। राहुल राज की पांच जून 2017 में शादी हुई थी। उसके बाद से उसने कई काम किए थे और अब एमआर का काम कर रहा था। इसके पहले भी उसको धमकी मिलती थी।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
इस पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक शव अहियापुर थाना क्षेत्र की बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान राहुल राज के रूप में कर ली गई है। वह अपने घर से गायब थे। शव पर चोट के जख्म पाए गए थे। आशंका है कि उनकी पिटाई की गई और शव को पानी में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा परिजनों के बयान लिए गए हैं। पूर्व से कुछ लोगों के साथ में लेन-देन का विवाद था। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उसका किन लोगों से विवाद था, इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें