फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नवविवाहिता पर इतना अत्याचार... जानकर दहल जाएगा दिल, फिर पुलिस ने किया यह काम

Tue, 11 Feb 2025 03:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पड़ोसी ने पहले नवविवाहिता को नशा देकर दुष्कर्म किया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। इससे इनकार करने पर आरोपी ने पीड़िता पर तेजाब फेंकने और पति को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पीड़िता ने पति को बताई आपबीती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव में नशा देकर नवविवाहिता से जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, बल्कि आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव भी बनाया। मामला संज्ञान में आने के बाद विवाहिता को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में समझौते के बाद आरोपी को थाने से बांड भरवाकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बोचहां थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव में एक नवविवाहिता से जबरन दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर पकड़ लिया। फिर थाने में उससे पूछताछ की गई। वहीं, आगे से पीड़िता को तंग नहीं करने के समझौते पर देर शाम को आरोपी को बांड भरवाकर थाने से छोड़ गया।
 
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी सोनू कुमार ने उसे पहले नशे की दवा देकर बलात्कार किया। फिर उसका एक वीडियो भी बना लिया। यही नहीं, बल्कि इस जघन्य अपराध में आरोपी का दो लोगों ने साथ भी दिया। पीड़िता ने बताया कि चार दिन पहले वीडियो की जानकारी हुई तो आरोपियों ने कहा था कि अगर तुम्हें अपनी इज्जत बचानी है तो सोनू से शादी कर लो। नहीं तो तुम्हारे इस सेक्स वीडियो को सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर देंगे। यही नहीं, बल्कि तेजाब डालकर चेहरा जला देंगे और इसके साथ ही तुम्हारे पति और भैंसुर को जान से मार देंगे। उसके बाद पीड़िता ने सारी घटना अपने पति को बताई। उसके बाद दोनों पति-पत्नी थाने गए और अपने पड़ोसी सोनू कुमार के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। उसके बाद बोचहा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
वहीं, इस घटना को लेकर बोचहा थाना के थाना अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। इस मामले की जांच के दौरान वीडियो का कोई सबूत नहीं मिला। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और इसके बाद एक बांड बनवाकर के आरोपी को छोड़ा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें