फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बदमाशों ने मारी गोली या हुआ हादसा? विधायक केदार प्रसाद के पीए कैसे हुए घायल, हुआ चौकाने वाला खुलासा

Sat, 06 Dec 2025 06:59 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के निजी सहायक विनोद दास पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस और एफएसएल जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विधायक के पीए की गोलीबारी का रहस्य खुला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के निजी सहायक विनोद दास पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस और एफएसएल जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि विनोद दास ने पुलिस को जो बयान दिया था, वह झूठा था। घटना के दौरान हुई गोलीबारी वास्तव में हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार से हुई थी, न कि किसी अज्ञात बदमाश के हमले से।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव में हुई। शादी समारोह के दौरान विनोद दास घायल हो गए। आनन-फानन में वह अपने कुछ साथियों के साथ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए और फिर पुलिस और अन्य लोगों को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी।विधायक केदार प्रसाद गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे और कहा कि उनके पीए पर हुई गोलीबारी की सही जानकारी सामने आएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पढे़ं: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश    

विज्ञापन


एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस जांच और एफएसएल रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि गोली किसी अज्ञात बदमाश ने नहीं मारी थी। गोली हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार से लगी थी। गोली का कोण ऊपर से नीचे की ओर था और घटना शादी वाले पंडाल में पीछे फायरिंग के दौरान हुई। इस दौरान घायल विनोद दास के साथ तीन अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने मामले में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें