फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: आवास प्रमाण पत्र के लिए 'दरिंदा' नाम से आवेदन, पिता का नाम 'राक्षस और माता का नाम 'करप्शन' डाला

Tue, 05 Aug 2025 01:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार के आवास प्रमाण पत्र बनाने के प्रयास के बाद अब दरिंदा नाम से प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास किया गया है, जिसके बाद अधिकारी ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में फर्जी तरीके से आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश का एक अनोखा मामला सामने आया है। इससे पहले जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर आवास प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास हुआ था, वहीं अब जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र में दरिंदा नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया।

विज्ञापन


औराई प्रखंड क्षेत्र के इस आवेदन में दरिंदा के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास किया गया है, जिसमें पिता का नाम राक्षस और माता का नाम करप्शन ग्राम खेतलपुर, पोस्ट शाही मीनापुर,अंचल औराई,  जिला मुजफ्फरपुर लिखा गया था। साथ ही आवेदक की तस्वीर की जगह एक कार्टून इमेज अपलोड की गई थी। यह मामला 24 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन की जांच के दौरान सामने आया।

ये भी पढ़ें: Bihar Domicile: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान; बिहार के रहने वालों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्राथमिकता
विज्ञापन


जांच के दौरान अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने पाया कि यह आवेदन भारत निर्वाचन आयोग के विशेष पुनरीक्षण अभियान एवं बिहार सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया गया है। उन्होंने इसे गंभीर मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

खेतलपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार ने बताया कि यह आवेदन किसी साइबर कैफे संचालक द्वारा आरटीपीएस सर्विस प्लस पोर्टल पर अपलोड किया गया था, जिसका उद्देश्य सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने आवेदन को निरस्त करने की अनुशंसा की।
विज्ञापन


अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने स्पष्ट किया कि गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास जांच में सामने आया है, जिसे तुरंत निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से सरकारी तंत्र की छवि को नुकसान पहुंचाया जाता है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें