फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: गांजा पीने से रोका तो महिलाओं पर फेंका एसिड, चार लोग झुलसे; एक महिला का सिर भी फोड़ा, मचा हड़कंप

Tue, 31 Dec 2024 09:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि यह घटना गांजा पीने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घायल महिलाएं अस्पताल में इलाजरत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव में गांजा पीने से रोकने पर एक परिवार पर एसिड से हमला किया गया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से एक महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला भी किया गया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
गांजा पीने को लेकर हुआ विवाद
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सरहंचिया गांव में तीन आरोपियों, विजय साह, राधेश्याम साह और मुनचुन साह ने शराब के नशे में पड़ोस के एक घर में घुसकर गांजा पीने की कोशिश की। जब महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसी दौरान तेजाब से हमला किया गया, जिसमें चार लोग झुलस गए। आरोपियों ने शांति देवी के घर में घुसकर उन्हें और उनके परिवार पर तेजाब फेंका। बचाव के दौरान शांति देवी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया।
 
पहले भी हो चुका था विरोध
घटना में घायल आरती देवी ने बताया कि आरोपी पहले भी उनके घर में आकर गांजा पीते थे और परिवार द्वारा बार-बार इसका विरोध किया जाता था। इस बार जब महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने हिंसक हमला कर दिया।
विज्ञापन

 
घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि तेजाब से झुलसे घायलों की हालत गंभीर है। वहीं, शांति देवी की सिर की चोट के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


 
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि यह घटना गांजा पीने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। ग्रामीण एसपी ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घायलों को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
इस घटना ने पूरे सरहंचिया गांव में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें