फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला की लाश फेंके जाने से हुआ बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने कार को फूंका; एक आरोपी हिरासत में

Sat, 01 Feb 2025 09:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने के इरादे से शव को यहां फेंका गया था। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
बवाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के आथर घाट के रमई नगर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक स्कॉर्पियो कार से महिला की लाश फेंके जाते देखा। ग्रामीणों के अनुसार, चार लोग महिला की हत्या कर शव को इलाके में फेंककर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उनमें से एक वाहन को रोक लिया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
जानकारी के मुताबिक, महिला का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने पकड़ी गई कार को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने के इरादे से शव को यहां फेंका गया था। घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

विज्ञापन

 
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
मुसहरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटनास्थल से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। फिलहाल महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

 
इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें