फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दीपावली पर भक्ति की गूंज, लक्ष्मी मंदिर में भक्तों का सैलाब; रौशनी से सराबोर शहर

Tue, 21 Oct 2025 10:09 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में दिवाली पर माता लक्ष्मी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जुटकर आस्था का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। देर रात तक विशेष पूजन और महा आरती का आयोजन हुआ, और भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की प्रार्थना की।

विज्ञापन
माता लक्ष्मी के मंदिर में उमड़ी आस्था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में माता लक्ष्मी को समर्पित दिवाली का पर्व इस बार बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। पूरे शहर को रंगीन बल्ब, फूल और रोशनी से सजाया गया, वहीं उत्तर बिहार की एकमात्र सबसे बड़ी लक्ष्मी-गणेश मंदिर में दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 

विज्ञापन
Trending Videos

भक्तों का हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं
देर शाम माता के विशेष पूजन और महा आरती के बाद भक्तों को दर्शन कराया गया। मंदिर में दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। भक्तों को पंक्तिबद्ध होकर दर्शन कराया गया। यह मंदिर दिवाली की शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहता है। यहां न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग माता के दर्शन और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल और अर्धसैनिक बल की तैनाती भी की गई थी।
 

काफी प्रचीन है यह मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
यह मंदिर वर्ष 1921 में स्थापित हुआ था
लक्ष्मी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित आशुतोष तिवारी ने बताया कि यह मंदिर कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि दिवाली की रात यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है। मंदिर में भक्त माता को चूंदड़ी, नारियल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं। यह मंदिर वर्ष 1921 में स्थापित हुआ था और समय के साथ इसकी महत्वता और भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

लाइट की रोशनी से जगमग माता का मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
जगमग हुआ माता का मंदिर
माता लक्ष्मी का मंदिर लाइट की रोशनी से जगमग हो उठा। बीते शाम के वक्त दीपावली के मौके पर यहां शानदार और आकर्षक नजारा देखने को मिला। लक्ष्मी चौक से गुजरने वाले हर एक शख्स की आंखें मंदिर की सजावट औऱ लाइटिंग पर टिकी रहीं। बता दें, दीपावली को लेकर कई दिनों से यहां तैयारियां की गईं थी। लोगों ने इस खास अवसर मां की विशेष पूजा की। लक्ष्मी मां से बरकत की कामना की।

ये भी पढ़ें- Bihar News : एसी फ्रिज रिपेयर की दुकान में लगी भीषण आग, कई घंटे बाद पाया गया काबू; अच्छी बात कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें