फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: 13 साल बाद शुरू हुआ मोतियाबिंद का ऑपरेशन, चर्चित आई हॉस्पिटल कांड के बाद उठी थी मांग

Thu, 12 Sep 2024 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित सरकारी अस्पताल में 13 साल बाद मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू हुआ। बता दें कि चर्चित आई हॉस्पिटल कांड के बाद इसकी मांग उठी थी।
विज्ञापन
मेडिकल टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 13 साल के लंबे अरसे के बाद से आखिरकार जिला सदर अस्पताल में गुरुवार से मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, जिसके बाद से मरीजों ने बड़ी राहत ली है। आपको बता दें, आज से शुरू हुई इस ऑपरेशन की तैयारी बीते एक महीने से जोर शोर से चल रही थी। बुधवार देर शाम तक सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने ओटी का निरीक्षण किया था। वहीं, इस दौरान ऑपरेशन के बाद भर्ती होने वाले मरीज के नये बने वॉर्ड का भी निरीक्षण किया था और उन्होंने वॉर्ड में बेड व नर्स की तैनाती भी की। आज इसको लेकर दो मरीज का ऑपरेशन किया गया है। इसके साथ-साथ ही OPD शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन




मामले में सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बाबू साहब झा ने कहा कि आज से सदर अस्पताल में बने हुए ओटी में ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए भर्ती मरीज को भी सभी जांच कराने के बाद भर्ती कर लिया गया था और यह कहा कि आंख के ऑपरेशन के लिए अब किसी भी मरीज को निजी अस्पताल का सहारा नहीं लेना होगा। यह बड़ी पहल है कि सदर अस्पताल में अब आई ओटी खोल दिये गये हैं और अब इसमें मोतियाबिंद समेत आंख के अन्य ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन


यही नहीं बल्कि ओटी को मानक के अनुसार बनाया गया है। इसके साथ ओटी कॉम्प्लेक्स में स्ट्रिप लैंप समेत अन्य उपकरणों को लगाया गया है। ऑपरेशन थिएटर बन जाने से गरीबों को मोतियाबिंद समेत अन्य ऑपरेशन में राहत मिलेगी। इसके लिए ओटी में दो टेबल लगाये गये हैं, जिसमें एक साथ दो मरीजों का इलाज होगा। इसमें पांच नेत्र चिकित्सक की टीम शामिल है।
विज्ञापन




आपको बता दें, जानकारी के अनुसार पिछले 13 साल से सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का आपेरशन नहीं हो रहा था। अब एक बार फिर से जिले का सदर अस्पताल में यह व्यवस्था किया गया है। गौरतलब है कि बीते तीन साल पूर्व में अब मोतियाबिंद का ऑपरेशन में हुई लापरवाही और कई तरह के संक्रमण के बाद मुजफ्फरपुर का सबसे बड़ा और चर्चित निजी आई हास्पिटल में ऑपरेशन बंद करा दी गई और तब इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि सदर अस्पताल में ही ओटी बनेगा। अब अंधापन निवारण के तहत मरीज के मोतियाबिंद मरीज की खोज करने और ऑपरेशन सदर अस्पताल में ही होगा नेत्र आपरेशन थियेटर में आंख विशेषज्ञ की टीम ऑपरेशन करेगी। अब यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है और आज दो मरीज का ऑपरेशन किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें