फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाई बना भाई का कातिल, घरेलू विवाद में पत्थर से वार कर ली जान; मची सनसनी

Sun, 28 Jun 2026 06:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में घरेलू विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह दोनों भाइयों के बीच घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घरेलू विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम का माहौल है।

घरेलू विवाद के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे घर के भीतर किसी घरेलू बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और झगड़ा हिंसक हो गया। इसी दौरान छोटा भाई अशोक महतो आपा खो बैठा और घर में रखे जांता (पत्थर) से बड़े भाई संतोष महतो के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

मौके पर ही हुई संतोष महतो की मौत

सिर पर पत्थर का वार इतना गंभीर था कि संतोष महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही मुशहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक महतो को हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

एसडीपीओ ने क्या कहा?

पूरे मामले पर एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पारिवारिक विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में रखे पत्थर से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और उसी विवाद के दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें