फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, सुई लगने के बाद बिगड़ी महिला की हालत, इलाज के दौरान मौत

Fri, 09 Jan 2026 10:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल में बच्चेदानी के इलाज के दौरान रागिनी कुमारी की मौत हो गई। परिजनों ने सुई लगाने के बाद हालत बिगड़ने और लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान रागिनी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान सोईजन गांव निवासी चुनचुन साकेत की पत्नी रागिनी कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
बच्चेदानी के इलाज के लिए कराया गया था भर्ती
परिजनों के अनुसार, रागिनी कुमारी को कुछ दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी। जांच के बाद बच्चेदानी में समस्या सामने आई, जिसके चलते उसे इलाज के लिए हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल कर्मियों द्वारा उसे सुई दी गई, जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन

 
सुई लगते ही बिगड़ी हालत, शहर रेफर करने की बात
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर में सुई लगाए जाने के कुछ ही देर बाद रागिनी की हालत गंभीर हो गई। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल कर्मियों ने आनन-फानन में उसे शहर के एक बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन तुरंत उसे लेकर वहां पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत काफी पहले हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हिंसा, हमले से महिला गंभीर घायल; मची अफरातफरी
विज्ञापन

 
परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। उनका आरोप है कि निजी अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण रागिनी की जान गई। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के बाद जब वे दोबारा निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां सभी लोग फरार मिले।
 
पुलिस ने शुरू की जांच की प्रक्रिया
इस पूरे मामले में हथौड़ी थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल में महिला की मौत की सूचना मिली है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों से लिखित आवेदन देने को कहा है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें