फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Tue, 27 Jan 2026 10:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता चंदा कुमारी की संदिग्ध मौत हुई। मायके पक्ष ने दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच, पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच जारी है।
विज्ञापन
नव विवाहिता चंदा कुमारी की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय चंदा कुमारी, पति रामू कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
मायके पक्ष ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप
मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर चंदा कुमारी के साथ लगातार प्रताड़ना की जा रही थी और अंततः गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने पति, सास और ससुर को इस घटना का जिम्मेदार बताया है।
 
शादी के बाद से दहेज को लेकर विवाद का दावा
मृतका के परिजनों के अनुसार वे पूर्वी चंपारण जिले के निवासी हैं और वर्ष 2022 में चंदा कुमारी की शादी मोतीपुर थाना क्षेत्र के नकटा गांव में बड़े धूमधाम से की थी। शादी में काफी खर्च किए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाती रही और इसी को लेकर चंदा को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: महिला शिक्षिका की संदिग्ध मौत पर FIR दर्ज, मायके वालों ने हत्या और साजिश का लगाया आरोप
 
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट जांच की जा सके।
विज्ञापन

 
मामले में एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और एफएसएल टीम से जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें