फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पानी की सप्लाई बंद होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध तो भड़का ठेकेदार, युवक का कुदाल से फोड़ा सिर

Sat, 28 Nov 2026 03:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के अहियापुर गांव में हाईमास्ट लाइट लगाने के दौरान नल-जल का पाइप फटने से 70 घरों की पानी सप्लाई बंद हो गई। विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। घायल युवक के सिर में सात टांके लगे हैं।

 

विज्ञापन
निर्माण के दौरान युवक को फेंकने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हाईमास्ट लाइट लगाने के दौरान नल-जल योजना का पाइप फटने से करीब 70 घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों और काम करा रहे पेटी कॉन्ट्रैक्टर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान पेटी कॉन्ट्रैक्टर उपेंद्र कुमार ने एक युवक को गड्ढे में फेंक दिया और कुदाल से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल युवक की पहचान भरत सिंह के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। सीएचसी में इलाज के दौरान उसके सिर में सात टांके लगाए गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए बीते दिनों गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान नल-जल योजना का पाइप कट गया। इससे वार्ड संख्या 6 और 8 के करीब 70 घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। पाइप कटने के बाद पेटी कॉन्ट्रैक्टर ने जल्द मरम्मत कराकर पानी की सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें: सोनू सूद अंकल, मुझे बचा लो...' डेढ़ करोड़ के इलाज के लिए दर-दर भटक रही मासूम की मां, अब अभिनेता से आस

ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार को उपेंद्र कुमार दोबारा मौके पर पहुंचा और गड्ढे में मिट्टी भरवाने लगा। इस पर ग्रामीणों ने पहले नल-जल का पाइप ठीक कराने के बाद काम शुरू करने की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और हाथापाई होने लगी। आरोप है कि उपेंद्र कुमार ने संतोष कुमार को गड्ढे में गिरा दिया और कुदाल से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि हाईमास्ट लाइट लगाने का काम करा रहे उपेंद्र कुमार ने पाइप जुड़वाकर जल्द पानी की सप्लाई शुरू कराने का भरोसा दिया था। लेकिन बिना मरम्मत कराए ही गुरुवार को गड्ढे में मिट्टी भराई कराई जा रही थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद घायल संतोष का सीएचसी में इलाज कराया गया, जहां उसके सिर में सात टांके लगाए गए। पीड़ित ने पेटी कॉन्ट्रैक्टर उपेंद्र कुमार और मुखिया पति को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। वहीं, मुखिया पति ने खुद को निर्दोष बताते हुए ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें