फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कहीं 80 तो कहीं 60 फीट का रावण, हजारों लोगों ने देखा दहन; जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

Tue, 20 Oct 2026 09:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर, मुसहरी, मड़वन और बोचहां प्रखंड में विजयादशमी पर रावण दहन हुआ। पनसलवा में 80 फीट और परसौनीनाथ फुलवरिया में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए गए। कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर नवरात्र के दसवें दिन मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, मुसहरी, मड़वन और बोचहां प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाया और रावण दहन का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

मोतीपुर प्रखंड के पनसलवा में 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, बगही और फुलवरिया में भी भव्य आयोजन हुआ। परसौनीनाथ फुलवरिया में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विज्ञापन


पढ़ें: थार की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक फरार; 10 मीटर तक घसीटता रहा

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूजा समिति के सदस्य, सरैया की सीडीपीओ अभिजीत कौर और राजेपुर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। रावण दहन के दौरान हजारों की संख्या में लोग जुटे।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि रावण दहन के माध्यम से समाज को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें