फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: झाड़ियों में मिला लावारिस शव, पास ही पड़ी मिलीं बच्चे की चप्पलें; हत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jul 2026 09:50 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के विशुनपुर सुमेर नेता चौक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से टी-शर्ट, गेट का पर्दा और बच्चे की चप्पल बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए महिला की पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद मची सनसनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के विशुनपुर सुमेर नेता चौक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल से एक टी-शर्ट, गेट का पर्दा तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस महिला की तस्वीर विभिन्न थानों में भेजकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


दुर्गंध आने पर हुआ मामले का खुलासा
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में तेज गर्मी के कारण कुछ ग्रामीण पेड़ की छांव में बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब लोगों ने आसपास जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच एक महिला का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद तत्काल कांटी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, पहचान कराने का प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


घटनास्थल से बच्चे की चप्पल भी बरामद
पुलिस को घटनास्थल से एक टी-शर्ट, गेट का पर्दा और एक बच्चे की चप्पल भी बरामद हुई है। सभी सामान को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है। बरामद वस्तुओं के आधार पर पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ये भी पढ़ें-  'नई नस्लें बगावत जानती हैं', युवा शायर अक्स की नज़्म बनी छात्र आंदोलन की आवाज; राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बोले- हर पहलू से हो रही जांच
कांटी थाना के थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद टी-शर्ट, गेट का पर्दा और बच्चे की चप्पल को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतका की पहचान का प्रयास जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें