फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सुबह दुकान लगाने पहुंची महिला ने टेंपो में औंधे मुंह पड़ा देखा व्यक्ति, पास जाकर जांच की तो निकला शव

Wed, 25 Nov 2026 04:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बाजार समिति के मुख्य गेट के पास बुधवार को टेंपो में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की उम्र 45-50 वर्ष बताई जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बाजार समिति के मुख्य गेट के पास बुधवार को एक टेंपो में चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव टेंपो में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बाजार समिति में दुकान लगाने पहुंचीं रेखा देवी की नजर टेंपो पर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान व्यक्ति को मृत पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


पढ़ें: आज अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ के लिए तैयार हुआ मैदान, मेहमानों के लिए बन रहे दो हेलिपैड

अहियापुर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि बाजार समिति के गेट के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसकी पहचान के लिए आसपास के अलग-अलग थानों से संपर्क किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें