फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर लौट रहा था परिवार, अचानक आई मौत की रफ्तार; 16 साल की सलमा ने तोड़ दिया दम

Sat, 09 May 2026 08:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने पिकअप जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क दुर्धटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल स्थित रामपुर बखरी गांव में बेलगाम रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


छात्रा की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
इस हादसे में रामपुर बखरी निवासी इंटर की छात्रा सलमा प्रवीण (16 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उसके भाई मो. नवी हसन (35 वर्ष), भतीजी नफीसा प्रवीण (6 वर्ष) और भतीजा मो. राजा (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए मुरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मो. नवी हसन अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात इसी दौरान एक टेंट हाउस का सामान लेकर जा रही पिकअप वैन बेलगाम होकर बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


चालक मौके से फरार, पहचान होने का दावा
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। लोगों का कहना है कि चालक की पहचान कर ली गई है और उससे जुड़ी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। हादसे में छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: चिता सज चुकी थी, बेटे तैयार थे; लेकिन जमीन विवाद में सात घंटे तक अटका रहा मां का अंतिम संस्कार
विज्ञापन


पुलिस ने पिकअप जब्त कर शुरू की कार्रवाई
सकरा थाना के थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हुई है और उसके साथ के तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोग आक्रोशित थे, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं पिकअप वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें