फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छठ के दिन बड़ा हादसा टला, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ बोलेरो को मारी टक्कर

Mon, 16 Nov 2026 01:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड स्थित बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा चौक पर सोमवार सुबह आलू से लदा पंजाब नंबर का ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच-27 से नीचे उतर गया। ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अनियंत्रित बेलगाम रफ्तार ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छठ महापर्व के दौरान सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र स्थित केवटसा चौक के पास आलू से लदा पंजाब नंबर का एक ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच-27 से नीचे उतर गया। ट्रक ने सड़क किनारे डिवाइडर तोड़ते हुए एक निजी पेंट्स दुकान के पास खड़ी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, मौके पर किसी व्यक्ति के मौजूद नहीं होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

ट्रक खलासी चला रहा था वाहन, नींद आने से नियंत्रण खोने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक को उसका खलासी चला रहा था। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच-27 से नीचे उतर गया। इसके बाद उसने सड़क किनारे लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए बोलेरो में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद बेनीबाद थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक में आलू समेत कुछ सामान लदा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

कुछ देर पहले इसी रास्ते से गुजर रहे थे छठ व्रती

इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि दुर्घटना से कुछ समय पहले ही बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पूजा सामग्री से भरे दउरा लेकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट की ओर जा रहे थे। जिस जगह ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा, वहां से कुछ देर पहले ही श्रद्धालु गुजरे थे। गनीमत रही कि कोई भी व्रती या श्रद्धालु ट्रक की चपेट में नहीं आया। अगर यह हादसा कुछ देर पहले हुआ होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

पुलिस ने ट्रक जब्त किया, एनएचएआई को दी गई सूचना

बेनीबाद ओपी पुलिस के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एनएच के किनारे लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए वहां खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी। बोलेरो में कोई यात्री मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें