फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर: ट्रक से टकराई बाइक; दो दोस्तों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Aug 2026 03:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। गोनौरा इंडा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर: करजा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करजा थाना क्षेत्र स्थित गोनौरा इंडा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार अहले सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आगे जा रहे ट्रक में पीछे से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही करजा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मड़वन पहुंचाया। वहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।

वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतकों की पहचान जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपी धनवत निवासी मुन्ना महतो (20) और रतनपुरा निवासी नितेश तिवारी (22) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान विशुनपुर दुबियाही उर्फ डोमा डीह निवासी 23 वर्षीय तोखन राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

विज्ञापन

पूरी घटना को लेकर करजा थाना प्रभारी राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। तीनों युवक जैतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि आगे जा रहे ट्रक में बाइक सवार युवकों की बाइक पीछे से टकरा गई, जिससे दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें