फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, डिवाइडर से हुई थी टक्कर; जांच शुरू

Thu, 01 Jan 2026 08:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में नए साल के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में नए साल की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही भगवानपुर स्थित एनएच-28 पर हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कूटी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। गति अधिक होने के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर निवासी शक्ति ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार तथा साहेबगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी 24 वर्षीय शशि रंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और शशि रंजन, ऋषभ कुमार के यहां किराएदार के रूप में रह रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी एनएच के पास डिवाइडर से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई। मृतकों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

 

अस्पताल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें