Bihar: टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, और दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा राजेपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर-सरैया मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान राजेपुर निवासी किशोर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र छोटू सिंह और मनोज सिंह के 19 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से साहेबगंज बाजार जा रहे थे, तभी कोल्ड ड्रिंक लदी बेकाबू पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर मौत, गुस्साए लोगों का हंगामा
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, और दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ताजपुर-सरैया मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही राजेपुर थाना प्रभारी राधे श्याम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। जवान बेटों को खोने के गम में परिजन बदहवास हैं। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।