फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दस दिनों से लापता बुजुर्ग का शव पोखर से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 05 Jan 2026 06:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दस दिनों से लापता 70 वर्षीय गंगा भगत का शव तालाब से बरामद हुआ। परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लापता बुजुर्ग का शव तालाब से बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव पानी में उतराता हुआ बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नदी के पास किनारे बने एक तालाब में मिला, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

विज्ञापन

 
गंगा भगत के रूप में हुई मृतक की पहचान
शव की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय गंगा भगत के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजन विनोद कुमार दास ने बताया कि उनके पिता 24 दिसंबर से लापता थे। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थक-हारकर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाकर खोजबीन की जा रही थी।
 
बच्चों ने देखा पानी में उतराता शव
परिजनों के अनुसार, दिन में कुछ बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव गंगा भगत का ही है। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar News: क्रिकेट मैच देखकर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, दो युवकों की गई जान
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि गंगा भगत पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी कराया जा रहा था। इसी दौरान उनके लापता होने और अब शव मिलने से पूरा परिवार टूट गया है।
 
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
बरियारपुर थाना के एसएचओ ने बताया कि गांव के एक गुमशुदा व्यक्ति का शव तालाब में उतराता हुआ मिला है। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें