फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पारा लुढ़का, ठंड की मार बढ़ी, मुजफ्फरपुर में जनजीवन ठप

Wed, 07 Jan 2026 10:58 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में तापमान में लगातार गिरावट के कारण भीषण ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शीतलहर, पछुआ हवा और घने कोहरे की दोहरी मार से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में ठंड से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में तापमान में लगातार गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण आम लोगों की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। मौसम विभाग ने जिले के लिए अलर्ट जारी किया है।

जिले भर में पड़ रही भीषण ठंड से आम आदमी परेशान है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के चलते लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पारा लुढ़कने के साथ ही शीतलहर और कोहरे ने स्थिति और गंभीर बना दी है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान घटकर करीब 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

शीतलहर और पछुआ हवा के चलते ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और ठंड से बचाव के उपाय कर रहे हैं। ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर और पछुआ हवा की दोहरी मार ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कई जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर तेल टैंकर का एक्सल टूटने से पलटी वैगन, रोसड़ा घाट स्टेशन पर मचा हड़कंप
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान भी गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस रह गया है। जनवरी महीने में यह अब तक की रिकॉर्ड ठंड मानी जा रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। राज्य के मौसम विभाग ने भी फिलहाल ठंड से राहत न मिलने की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अगले दो से तीन दिनों में बिहार के कई इलाकों में पारा और लुढ़क सकता है, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें