फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में भी खतरा : शादी में गई 15 साल की बच्ची गायब, कमरे में बंद कर दुष्कर्म; बिहार में फिर बड़ी वारदात

Fri, 20 Feb 2026 06:30 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रिश्तेदार की शादी में आई किशोरी से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। वह शादी के दौरान अचानक दिखनी बंद हुई। बाद में एक बंद कमरे के बाहर चप्पल दिखा तो अंदर का हाल बहुत बुरा दिखा।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी-ब्याह का समय चल रहा है। इस समय लोग रिश्तेदारी में खूब जा रहे हैं। बच्चों के साथ ही जा रहे हैं। ऐसे में सावधान करती यह खबर सामने आई है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से। मुजफ्फरपुर में एक किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। मामला जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात ने सबको झकझोर दिया है। बताया गया है कि पीड़िता अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी और कल शाम से अचानक लापता हो गई थी।

विज्ञापन


ढूंढ़ते-ढूंढ़ते दिखी चप्पल, कमरे का नजारा देख सभी सन्न
परिजन काफी समय से उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी एक झोपड़ीनुमा घर के बाहर किशोरी की चप्पल दिखाई दी। जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। उस कमरे में किशोरी दर्द से कराह रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पीड़िता का बयान दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही बरुराज थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी हरिश्चन्द्र साह को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को तुरंत मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया। इस घटना को लेकर पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीपीओ (वेस्ट-1) सुचित्रा कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कल रात एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने (सैंपल) लिए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

किशोरी से दुष्कर्म

 

किशोरी से दुष्कर्म

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें