फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इश्क की सजा या पंचायत का फरमान? पेड़ से बांधकर प्रेमी जोड़े की पिटाई, फिर कराई शादी

Thu, 06 Aug 2026 07:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक कथित प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पंचायत के कथित फैसले के बाद पहले से शादीशुदा युवक की युवती से शादी भी करा दी गई।
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर प्रेमी जोड़े की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। सकरा थाना क्षेत्र में एक कथित प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया, उनकी पिटाई की और बाद में पंचायत के कथित फैसले के तहत दोनों की शादी करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेड़ से बांधकर की गई पिटाई, फिर पंचायत ने कराई शादी

घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक पहले से विवाहित है। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए युवक और युवती को पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, पंचायत के कथित फैसले के बाद दोनों की शादी भी करा दी गई।

दूसरी शादी को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद पंचायत के इस फैसले पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक पहले से शादीशुदा है। ऐसे में उसकी दूसरी शादी किस आधार पर कराई गई, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

क्या बोली पुलिस?

सकरा थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध था। ग्रामीणों को आशंका थी कि दोनों घर छोड़कर भागने की तैयारी में थे। इसी संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, बाद में दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें