फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक इंजेक्शन और थम गई सांसें! झोला छाप के इलाज से बुजुर्ग की मौत

Fri, 23 Jan 2026 12:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में झोला छाप चिकित्सक के इलाज के दौरान 68 वर्षीय बुजुर्ग तपेश्वर साह की मौत हो गई। परिजन उन्हें पैर के घाव के इलाज के लिए गांव के एक स्थानीय प्रैक्टिशनर के पास ले गए थे, जहां इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइरिया निजामत पंचायत के गरीबा गांव में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक झोला छाप चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के दौरान ही बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी झोला छाप चिकित्सक दुकान बंद कर फरार हो गया। मामले को लेकर गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 68 वर्षीय तपेश्वर साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब थी और पैर में घाव था। इसी को लेकर परिजन उन्हें गांव के चौक पर स्थित एक स्थानीय प्रैक्टिशनर के पास इलाज के लिए ले गए थे। वहां कथित झोला छाप चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाने की बात कही और दावा किया कि इससे जल्द आराम मिल जाएगा।

मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनके पिता को तेज बेचैनी होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने घर पर फोन किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो पिता मूर्छित होकर गिर पड़े। इसी दौरान आरोपी झोला छाप चिकित्सक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

परिजन आनन-फानन में तपेश्वर साह को पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर फैलते ही स्वजन और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोग झोला छाप चिकित्सक की दुकान पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह माहौल भांपकर फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पारू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पारू थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पुत्र द्वारा फरार झोला छाप चिकित्सक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें