फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सावन के तीसरे सोमवार बाबा गरीबनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव से गूंजा मुजफ्फरपुर

Mon, 17 Aug 2026 06:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: सावन के तीसरे सोमवार पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों और कांवरियों पर गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा की गई। सुबह 9:30 बजे हुए इस आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
बाबा गरीब नाथ में पुष्प वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के तीसरे सोमवार का पर्व बाबा गरीबनाथ नगरी के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा। बाबा गरीबनाथ धाम में शिव भक्तों और कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान बाबा के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाबा गरीबनाथ धाम के कांवरिया पथ और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा बाबा नगरी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस विशेष अवसर पर राज्य सरकार में पर्यटन विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, जेडीयू विधायक अजीत कुमार, डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र, मेयर निर्मला साहू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से फूल बरसे तो गूंज उठा पूरा बाबा धाम
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही फूलों से भरा हेलीकॉप्टर आसमान में पहुंचा, मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा गरीबनाथ के जयकारों से गूंज उठा। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ने बाबा नगरी में भक्ति का माहौल और भी खास बना दिया। कांवड़ियों का उत्साह भी इस दौरान चरम पर पहुंच गया।

छतों से लोगों ने कैद किया ऐतिहासिक नजारा
हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश देखने के लिए शहरवासी भी घरों की छतों पर पहुंच गए। लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल फोन और कैमरों में कैद किया। कांवड़िया मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी इसे लेकर खासा उत्साह नजर आया। फूल बरसते ही कांवड़ियों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


'सनातन धर्म को मजबूत करना सरकार का संकल्प'
बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे पर्यटन विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह बिहार सरकार की ओर से पहली बार किया गया ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संकल्प है कि बिहार के कई मंदिरों में पुष्प वर्षा की जाए। उन्होंने कहा कि यह एनडीए सरकार की पहल है और सनातन धर्म को मजबूत करना सरकार का संकल्प है।

डीएम-एसएसपी बोले- भक्तों की सुरक्षा सबसे अहम
डीएम कुमार गौरव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह पहल की गई है। उन्होंने पर्यटन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि बाबा गरीबनाथ मंदिर सहित अन्य चिह्नित स्थानों पर भी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। उन्होंने बताया कि चौथे सोमवार को भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि बाबा गरीबनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें