संदिग्ध परिस्थितियों में दामाद की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 12 में शादी के बाद घर जमाई बनकर रह रहे दामाद रवि कुमार (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रामपुर हरि थाना क्षेत्र के निवासी थे। परिजनों का आरोप है कि पत्नी, साला और ससुर ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप
मृतक के पिता सुबोध कुमार भगत ने बताया कि उन्हें बेटे की तबियत खराब होने की सूचना ससुराल पक्ष ने फोन करके दी। जब वे पहुंचे, तो देखा कि उनके बेटे की मौत हो चुकी थी और गर्दन पर चोट के निशान थे। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं। रवि कुमार की शादी दस वर्ष पूर्व सिकंदरपुर की कल्पना देवी से हुई थी और वह लगातार अपने ससुराल में ही रह रहे थे।
ये भी पढ़ें:
संदिग्ध परिस्थितियों में फास्ट फूड दुकानदार की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने क्या कहा?
सिकंदरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।