फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी की पोल खुली: फिर धंसी मुख्य सड़क, लोगों में दहशत; प्रशासन पर उठे बड़े सवाल

Sat, 04 Apr 2026 06:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के काली मंदिर रोड पर अचानक सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बांस और लाल कपड़े लगाकर चेतावनी दी। घटना से सड़क गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठे।

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की धंस गई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी मुजफ्फरपुर में एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। सड़क के अचानक धंस जाने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। शहर में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

ताजा मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड का है, जो शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। इसी सड़क से मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र का आवास भी जुड़ा है और उनका आवागमन भी इसी रास्ते से होता है। इसके अलावा शहर के प्रमुख घाट सीढ़ी घाट और श्मशान घाट भी इसी मार्ग पर स्थित हैं।

सड़क धंसने के कारण वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया है। संभावित हादसे को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने तुरंत बांस और लाल कपड़ा लगाकर गड्ढे को घेर दिया, ताकि कोई अनजान व्यक्ति या वाहन दुर्घटना का शिकार न हो जाए।

विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में STF और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, चार गिरफ्तार; ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क के इस तरह धंसने से आम लोगों में भय का माहौल है। लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी भी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पास के इलाके में सड़क धंसने की घटना हो चुकी है।

इस मार्ग से रोजाना भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो यहां गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें