फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बीच सड़क युवक को मारी गोली! मामूली विवाद के बाद फायरिंग; शराब कारोबार का भी जुड़ रहा कनेक्शन

Thu, 23 Jul 2026 07:36 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक आशीष ठाकुर को गोली मार दी गई। युवक ने मामूली विवाद के बाद फायरिंग का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय स्तर पर घटना को शराब कारोबार से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घटना जजुआर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान, बर्री पोखर के पास की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस घटना में जजुआर निवासी विनोद ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र आशीष ठाकुर के पैर में गोली लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को दो बाइक पर सवार चार युवकों ने अंजाम दिया। घायल को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही जजुआर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

विज्ञापन


मामूली विवाद के बाद फायरिंग का आरोप
घायल आशीष ठाकुर ने बताया कि वह बाइक से अपने एक दोस्त के घर जा रहा था। रास्ते में बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था। इसी दौरान आगे चल रही एक बाइक को ओवरटेक करने के बाद उस पर सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और पानी के छींटे पड़ने की बात कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आशीष का दावा है कि उसने उनसे माफी मांग ली और वहां से निकलने लगा।

दो युवकों ने की फायरिंग, पैर में लगी गोली
आशीष के अनुसार, कुछ ही देर बाद ब्लू रंग की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। उसने बताया कि एक गोली उसके सिर के पास से निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके पैर में लगी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


एक माह पहले ही मुंबई से गांव लौटा था युवक
घायल युवक ने बताया कि वह करीब एक माह पहले ही मुंबई से अपने गांव लौटा था। उसके पिता भी मुंबई में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। उसने कहा कि फायरिंग करने वाले युवकों को वह नहीं पहचानता। स्थानीय सूत्र घटना को शराब कारोबार से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की डिटेंशन पर पटना में कांग्रेस का हंगामा! लोकभवन के बाहर धरना; सरकार के खिलाफ लगाए गए नारे
विज्ञापन


'आवेदन मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई'
जजुआर थानाध्यक्ष रौशन कुमार मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने कहा कि घायल के पैर में एक गोली लगी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें