फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति को गैस लोड ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

Tue, 25 Nov 2025 02:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: एसएचओ सरैया सुभाष मुखिया ने बताया कि गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आदेशपाल की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-722 स्थित सरैया चौक के पास वाया नदी पुल पर सीएनजी गैस सिलेंडर लदे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार सरकारी आदेशपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय में पदस्थापित आदेशपाल श्यामनंदन पासवान (58 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रोज की तरह अपने मारवा पाकर स्थित घर से स्कूल ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।

पढे़ं:  पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान का शव, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी अंजू देवी भी मारवा पाकर मध्य विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसएचओ सरैया सुभाष मुखिया ने बताया कि गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें