अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद सड़क जाम, लोगों में नाराजगी
इस भीषण टक्कर के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई और करीब एक घंटे तक रास्ता बाधित रहा। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और प्रशासन से तेज रफ्तार में चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
घटना को लेकर एसडीएम वेस्ट श्रेया श्री ने बताया कि बस और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। मोतिहारी की ओर से आ रही बस की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और दोषी चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस चालक को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।