फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सोते ही गायब कर देते थे बैग; सीतामढ़ी-हावड़ा एक्सप्रेस को निशाना बनाने वाले गैंग का ऐसे हुआ भंडाफोड़

Wed, 27 May 2026 08:50 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने ट्रेन में ट्रॉली बैग और कीमती सामान चोरी करने वाले संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरोह सीतामढ़ी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को निशाना बनाता था। पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये का सोना भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आरपीएफ ने किया खुलासा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के ट्रॉली बैग और कीमती सामान चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जिलों से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी का सोना खरीदने वाले पटना के पुनपुन निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से पांच लाख का सोना बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 32.5 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि चोरी का यह सोना स्वर्ण व्यवसायी ने करीब दो लाख रुपये में खरीदा था। रेल पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

ट्रॉली बैग से कीमती सामान लेकर हो जाते थे फरार
रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि यह एक संगठित ट्रॉली लिफ्टर गैंग है, जो विशेष रूप से ट्रेन संख्या 03044 सीतामढ़ी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्य रात में यात्रियों के सो जाने के बाद ट्रॉली बैग और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन


चोरी का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड वैशाली जिले का रहने वाला है और वह अमित कुमार गिरोह से जुड़ा हुआ है। गिरोह के सदस्य कार से वैशाली से सीतामढ़ी पहुंचते थे और वहां से ट्रेन में सवार होकर बरौनी तक सफर करते थे। इस दौरान समस्तीपुर और दरभंगा जंक्शन के बीच यात्रियों के ट्रॉली बैग और कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद आरोपी अलग-अलग स्टेशनों पर उतरकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह काफी सुनियोजित तरीके से लगातार इसी ट्रेन को टारगेट कर रहा था।

11 मई को सामने आया मामला
पूरा मामला 11 मई को सामने आया, जब 03044 सीतामढ़ी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन की एस-6 बोगी में सफर कर रहे कई यात्रियों का सामान अचानक गायब हो गया। इससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।
दरभंगा निवासी दिलखुश झा अपने परिवार के साथ हावड़ा जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनका ट्रॉली बैग चोरी हो गया, जिसमें करीब 35 ग्राम सोना समेत कई कीमती सामान रखे थे। पीड़ित की शिकायत पर रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी, डीआईयू और विभिन्न रेल थानों की टीमों को जांच में लगाया गया। पुलिस ने डंप टावर, टेक्निकल सर्विलांस और डीआर तकनीक की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान समस्तीपुर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह की पहचान की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि गिरोह दोबारा इसी ट्रेन को निशाना बनाने की तैयारी में था। इसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें-  Bihar : बिहार पुलिस के छह सीनियर आईपीएस अधिकारी केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, IG रैंक के लिए हुए चयनित
विज्ञापन


रेल पुलिस ने दरभंगा जंक्शन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी समस्तीपुर और एक वैशाली से पकड़ा गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पटना के पुनपुन इलाके से एक स्वर्ण व्यवसायी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि आरोपियों ने चोरी का सोना उसे बेचा था। उसके पास से 32.5 ग्राम सोना बरामद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें