फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जुए के अड्डे पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, छह गिरफ्तार; अब मास्टरमाइंड की तलाश

Sat, 07 Nov 2026 04:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के कांटी बाजार में पुलिस ने अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टे के अड्डे पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, जुआ खेलने के सामान और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जुआ के अड्डे पर रेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के कांटी थाना क्षेत्र में बाजार में चल रहे अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टे के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्र के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने कांटी बाजार में संचालित जुए के एक अड्डे पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने मौके से छह लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इनके पास से मोबाइल फोन, जुआ खेलने के सामान और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कांटी थाना क्षेत्र में स्थित संदिग्ध ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया, जहां लंबे समय से जुए का अवैध खेल चल रहा था। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से आरोपियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव नारायण, अमित कुमार, प्रशांत राज, अभिजीत कुमार, दिलीप कुमार सिंह और धीरज कुमार के रूप में हुई है। सभी मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं।

इस पूरे मामले में एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अवैध जुआखाने का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है, इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार: प्रदेश में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बस से 10 किलो चरस बरामद; डीआरआई खंगाल रही नेटवर्क

एसडीपीओ ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोग भी हो सकते हैं, जिन्हें इस धंधे को संरक्षण प्राप्त था। पुलिस अब पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों और गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके आधार पर पुलिस अवैध कारोबार के मुख्य सरगना और अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें