फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :एक्शन में बिहार पुलिस, परीक्षा के नाम पर होटल में 'शराब पार्टी', मैनेजर हिरासत में

Wed, 20 May 2026 11:30 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में देर रात पुलिस ने शहर के कई होटलों और लॉज में सघन छापेमारी अभियान चलाया। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित एक होटल में शराब पार्टी करते महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
देर रात होटल में पुलिस का छापा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में देर रात पुलिस ने शहर भर में बड़ा अभियान चलाया। रात 11 बजे के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने कई होटलों और लॉज में सघन छापेमारी की। इस दौरान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित एक होटल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


होटल में चल रही थी शराब पार्टी

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान होटल के कमरे में शराब पार्टी चल रही थी। मौके से शराब की कई बोतलें भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में पटना, बेतिया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के युवक शामिल हैं। वहीं पकड़ी गई महिला पटना जिले की रहने वाली बताई जा रही है।

होटल मैनेजर हिरासत में

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि होटल में इस तरह की गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। जिस होटल में पुलिस ने यह कार्रवाई की है, उसे पहले भी सील किया जा चुका है। अब एक बार फिर इस होटल पर पुलिस कार्रवाई होने से शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


कई थाना क्षेत्रों में चला जांच अभियान

वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने मिठनपुरा, बेला, नगर, ब्रह्मपुरा, कच्ची पक्की, सदर और सिकंदरपुर थाना क्षेत्रों में भी कई होटल और लॉज की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह सघन जांच अभियान चलाया गया था। इसी दौरान देर रात की कार्रवाई में महिला समेत 10 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ की जा रही है और उनकी पहचान तथा पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जा रहा है।

कुछ युवकों ने बताई परीक्षा देने की बात

पूछताछ में कुछ युवकों ने बताया कि वे परीक्षा देने मुजफ्फरपुर आए थे, जबकि कुछ ने निजी काम से शहर आने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और होटल संचालक से भी विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें