फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में होली की धूम, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रंगों में रंगे

Wed, 04 Mar 2026 10:29 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में होली पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सड़कों पर उतरकर होली खेल रहे हैं। युवाओं की टोली सड़क पर एक-दूसरे के साथ अबीर और गुलाल से होली मना रही है। घरों में भी लोग पुआ और अन्य पकवानों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खुशियों में रंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में होली पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष होली खेलने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में यह उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


सड़क पर युवा और बच्चों का जोश

इस दौरान युवाओं की टोली भी सड़क पर उतर कर एक-दूसरे के साथ होली मना रही है। पूरे जिले में उमंग और उत्साह की कोई सीमा नहीं है। लोग रंगों के साथ-साथ अबीर और गुलाल से होली खेल रहे हैं। घर में भी लोग होली के रंगों के साथ-साथ पुआ और अलग-अलग पकवानों का आनंद ले रहे हैं। एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। शहर से लेकर गांव तक होली पर्व की धूम मची हुई है। बच्चे और युवा कीचड़ और मिट्टी के रंगों के साथ होली खेल रहे हैं। लोग अलग-अलग तरीकों से होली खेलने का आनंद ले रहे हैं। कुछ मिट्टी और धूल में खेल रहे हैं तो कुछ अलग तरीके से होली पर्व का आनंद उठा रहे हैं।

पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

होली पर्व शांति-व्यवस्था के बीच मनाया जा रहा है, इसलिए पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस काफी सक्रिय दिखाई दे रही है ताकि कोई होली पर्व के दौरान हुड़दंग कर माहौल खराब न कर सके। शहर से लेकर गांव तक पुलिस चौक-चौराहों और गलियों में गश्त कर रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पहरा रखा गया है और हर जगह सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें