फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आत्महत्या या हत्या? कमरे में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 08:06 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता प्रतिमा कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से बरामद हुआ। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव में एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौत की खबर के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर की हत्या
गुरुवार की देर शाम मृतका का शव कमरे के बेड पर मिला। बताया जा रहा है कि मृतका ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय प्रतिमा कुमारी, पति मनीष तिवारी, के रूप में हुई है। मामले में मृतका के पिता नंद लाल पांडे ने बताया कि वह पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व पूरे धूमधाम से साहेबगंज निवासी संजय तिवारी के बेटे मनीष तिवारी से की थी। शादी के बाद से ही संजय तिवारी (बेटी के ससुर) पैसों की मांग कर रहे थे। वह लगातार अपने ही घर में बेटे और बहू पर दबाव बनाते थे।

अक्सर पति की तबियत रहती थी खराब
मृतका के पिता ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी से अंतिम बार बात हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि उसके पति की तबीयत खराब रहती है, लेकिन ससुर इलाज के लिए पटना नहीं जाने देना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। शाम में उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी बेड पर पड़ी हुई थी। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर या जहर देकर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पूरे मामले में साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव उसके ससुराल के कमरे में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य संकलन और सभी बिंदुओं पर जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। मृतका के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें