फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डेढ़ साल की शादी का दर्दनाक अंत! घर में मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने पति और भाभी पर लगाए आरोप

Tue, 16 Jun 2026 12:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के कांटी में डेढ़ साल पहले विवाहिता बनी श्वेता कुमारी का शव संदिग्ध हालात में घर से मिला। मायके वालों ने पति और उसकी भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एफएसएल टीम भी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
नव विवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। कांटी थाना क्षेत्र के कांटी नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 स्थित एक घर से सोमवार देर रात महिला का शव बरामद किया गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और उसकी भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


घर में संदिग्ध हालात में मिला शव
मृतका की पहचान कांटी निवासी विकास कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। सोमवार देर रात घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मायके वालों ने लगाए हत्या के आरोप
मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। उनका परिवार सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही श्वेता को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने दावा किया कि श्वेता के पति विकास कुमार के अपनी भाभी ममता के साथ बेहद करीबी संबंध थे, जिसका विरोध श्वेता करती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन


आखिरी बातचीत में परेशान थी श्वेता
मृतका की मां के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले ही उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान वह काफी परेशान और घबराई हुई लग रही थी। परिजनों का आरोप है कि बातचीत के दौरान पति और उसकी भाभी फोन काटने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद संपर्क नहीं हो सका। जब परिजनों को आशंका हुई तो वे कांटी पहुंचे, जहां उन्हें श्वेता की मौत की जानकारी मिली। परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: रात 10 बजे प्रिंस यादव को दी गई अंतिम विदाई, भाई रोशन आनंद ने दिया कंधा; CBI जांच की उठी मांग

पति को हिरासत में लेकर पूछताछ
एसडीपीओ (वेस्ट-1) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें