फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल की छत से गिरकर गई जान, मायके पक्ष ने जताई धक्का देने की आशंका

Tue, 28 Apr 2026 09:22 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की ससुराल की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतका नाजनी खातून एक महीने पहले ही ससुराल आई थी। परिजनों का कहना है कि वह छत से गिर गई, लेकिन मायके पक्ष ने धक्का देकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके में ससुराल की छत से गिरने के बाद महिला की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

छत से गिरकर नवविवाहिता की मौत
घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। माड़ीपुर इलाके में ससुराल की छत से गिरकर एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

एक महीने पहले ही आई थी ससुराल
मृतका की पहचान शिवहर जिले की रहने वाली 24 वर्षीय नाजनी खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह करीब एक महीने पहले ही अपने ससुराल आई थी।

मायके पक्ष ने जताई साजिश की आशंका
परिजनों के अनुसार सोमवार को नाजनी खातून घर की छत पर गई थी और इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, मायके पक्ष ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है कि उसे छत से धक्का दिया गया हो सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन

 

दोनों पक्षों में तनाव, इलाके में चर्चा
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

सिर में गंभीर चोट, जांच जारी
पुलिस के अनुसार मृतका के सिर में गंभीर चोट आई है। यह चोट कैसे लगी और किन परिस्थितियों में घटना हुई, इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें