फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Fri, 30 Jan 2026 09:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय नव विवाहिता पूर्णिमा कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मृतका पूर्णिमा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला मुहल्ले में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ससुराल के कमरे से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान 18 वर्षीय पूर्णिमा कुमारी के रूप में हुई है, जो बेला थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार की पत्नी थी। शव कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
 
तीन माह पहले मंदिर में हुई थी शादी
मृतका की मां शांति देवी ने बताया कि वे पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की रहने वाली हैं। उनकी बेटी की शादी सूरज कुमार से तय हुई थी। 27 नवंबर 2025 को पूजा-मटकोर और 29 नवंबर 2025 को विवाह की तिथि निर्धारित थी, जिसकी सभी तैयारियां और कार्ड छप चुके थे।
विज्ञापन




पढ़ें- Bihar: प्रखंड सहकारिता अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका था शव; MP पप्पू यादव के घर के पास की घटना
 
दहेज की मांग और भागकर विवाह का आरोप
परिजनों के अनुसार लड़के पक्ष ने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने पर आपत्ति जताई और मंदिर में विवाह करने तथा दहेज की राशि देने का दबाव बनाया। इसी दौरान सूरज कुमार पूर्णिमा को लेकर चला गया और मुजफ्फरपुर के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

 
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया और दहेज के लिए दबाव बनाया जाता रहा। उन्होंने आशंका जताई कि पूर्णिमा की हत्या की गई है और मामले में न्याय की मांग की है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
 
इस मामले में बेला थाना प्रभारी ने बताया कि नव विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली थी, जिसे परिजनों ने नीचे उतार दिया था। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें