फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बहन ने पति के अपहरण में भाई को किया नामजद, पांच दिन बाद खुला हत्या का राज, चौंक गई पुलिस

Thu, 23 Apr 2026 07:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में सुनील कुमार हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज भाई ने ही अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बहनोई को मिलने के बहाने बुलाया, फिर उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पुलिस ने सुनील कुमार हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है। सगी बहन के अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज भाई ने ही अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। आरोपी ने अपने बहनोई की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र और पूर्वी चंपारण जिले से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


15 अप्रैल से लापता था युवक
दरअसल, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर बड़ा खुर्सेदा गांव निवासी सुनील कुमार 15 अप्रैल की रात करीब 9 बजे अपनी स्कूटी से घर से निकले थे। उन्होंने अपनी पत्नी शिल्पी कुमारी को बताया था कि तुम्हारा भाई सुमंत कुमार ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया है। यह कहकर वे घर से निकल गए। इसके बाद से वह लापता हो गए और परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए।



दो दिन बरामद हुई थी स्कूटी
दो दिन बाद, 17 अप्रैल को पूर्वी चंपारण के चकदरिया पुल के पास राघवा नदी किनारे उनकी स्कूटी बरामद हुई। इसके बाद मृतक की पत्नी का शक और गहरा गया। उसने अपने भाई सुमंत कुमार और अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकारी
तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर केसरिया थाना क्षेत्र निवासी सुमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की सघन पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस पूर्वी चंपारण के बिजधारी थाना क्षेत्र स्थित बगही चौर पहुंची, जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया गया। शव की पहचान मृतक की पत्नी शिल्पी कुमारी और अन्य परिजनों ने की।

ये भी पढ़ें: शादी के दो महीने पूरे नहीं हुए, ससुराल से आई ऐसी सूचना की खिसकी जमीन; मायके वाले अब शव ढूंढ़ रहे
विज्ञापन


अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज था भाई
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि इस घटना के पीछे मुख्य वजह प्रेम विवाह था। आरोपी की बहन शिल्पी ने करीब ढाई साल पहले सुनील कुमार से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक साल का बच्चा भी है। पुलिस ने आरोपी सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें